CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:27:29

31 अक्टूबर से शुरू होगी विकसित भारत पदयात्रा, अभियान का डिजिटल शुभारंभ खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/14/article/image/Gautam-1760401145447.webp

माई भारत के माध्यम से विकास भारत पदयात्रा का अयोजन।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से माई भारत के माध्यम से विकास भारत पदयात्रा का अयोजन किया जा रहा है। जिले में 31 अक्टूबर से विकसित भारत पदयात्रा शुरू होगी। खेल मंत्री गौरव गौतम ने सेक्टर-16 स्थित मैगपाई टूरिज्म परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गौरव गौतम ने कहा कि अभियान का डिजिटल शुभारंभ केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया द्वारा पोर्टल पर किया गया हैं। पदयात्रा का पहला चरण 31 से 25 नवंबर तक चलेगा। जिसके तहत जिले में आठ से 10 किलाेमीटर लंबी पदयात्राएं आयोजित की जाएगी। वहीं इस दौरान स्थानीय कालेजों और स्कूलों में निबंध, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, स्वदेशी मेला और जागरुकता रैली होगी।

कार्यक्रम का दूसरा चरण 26 नवंबर से लेकर छह दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी पंजीकरण माई भारत पोर्टल पर किए जा रहे हैं। युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वह इस अभियान में भाग लेकर राष्ट्रीय निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा का हिस्सा बने। इस दौरान जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
页: [1]
查看完整版本: 31 अक्टूबर से शुरू होगी विकसित भारत पदयात्रा, अभियान का डिजिटल शुभारंभ खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया