CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:27:26

Delhi Weather: आज भी मौसम में रहेगी हल्की ठंडक, कल से बढ़ेगा तापमान; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/13/article/image/Chhath-1760374044032.webp

राजधानी में हल्की ठंडक का सोमवार को भी बरकरार रहा।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच राजधानी में हल्की ठंडक का सोमवार को भी बरकरार रहा। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को आसमान दिनभर साफ रहा। धूप भी निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 41 दर्ज हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 29.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान आयानगर में 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा। धूप निकली रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 19 डिग्री रहने के आसार हैं।
页: [1]
查看完整版本: Delhi Weather: आज भी मौसम में रहेगी हल्की ठंडक, कल से बढ़ेगा तापमान; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट