CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:27:15

मराठी पर टिप्पणी को लेकर MNS नेता ने महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/14/article/image/MNS-Leader-Slapped-Woman-1760396622397.webp

MNS नेता ने महिला को मारा थप्पड़।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की एक महिला पदाधिकारी द्वारा एक महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है। महिला ने कथित तौर पर मराठी भाषा के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने सोमवार को कहा कि ठाणे के कलवा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात हुई इस घटना के संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो में एक महिला को कलवा रेलवे स्टेशन पर मनसे पदाधिकारी के पति के साथ हुए विवाद के दौरान मराठी भाषा को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहने के लिए माफी मांगते हुए दिखाया गया है।
सुलझ गया दोनों पक्षों के बीच मामला

माफी मांगने के बाद, मनसे पदाधिकारी महिला को थप्पड़ मारते और उसे चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ठाणे जीआरपी की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना दुसाने ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया है।

यह भी पढ़ें: \“राज ठाकरे चाहते हैं कि...\“, MVA में कांग्रेस की एंट्री पर संजय राउत का बड़ा दावा
页: [1]
查看完整版本: मराठी पर टिप्पणी को लेकर MNS नेता ने महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल