CasinoGames 发表于 2025-10-28 09:23:46

जम्मू-कश्मीर: आठ साल से फरार अपराधी को पुलिस ने सोपोर से किया गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/13/article/image/arrest_jagran-1760336523508.webp

पिछले आठ वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था (File Photo)



राज्य ब्यूरो, जम्मू। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में रविवार को पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया जो पिछले आठ वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने दावा कि वे भगोड़ों और घोषित अपराधियों पर अपनी कार्रवाई निरंतर जारी रखे हुए है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जाविद अहमद अहंगर पुत्र अली मोहम्मद अहंगर निवासी जुडिनाम्बल पंजला के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन सोपोर में उसके खिलाफ आरपीसी की धारा 457 और 380 के तहत एफआइआर दर्ज है।

आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए 2017 से फरार था। विशेष सूचना के आधार पर सोपोर पुलिस की एक टीम ने लगातार प्रयासों के बाद उसे सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सोपोर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और बाद में उसे सोपोर की सहायक जेल में बंद कर दिया गया।

सोपोर पुलिस ने कहा कि वे भगोड़ों और घोषित अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराती है यह सुनिश्चित करते हुए कि कानून से बचने वाला कोई भी व्यक्ति उसकी पहुंच से बाहर न रहे।
页: [1]
查看完整版本: जम्मू-कश्मीर: आठ साल से फरार अपराधी को पुलिस ने सोपोर से किया गिरफ्तार