CasinoGames 发表于 2025-11-27 00:09:00

24 लाख खर्च कर भी हार गए सुमित, मात्र 7 लाख में सावित्री बन गईं विधायक; जानिए बाकी प्रत्याशियों का आंकड़ा

/file/upload/2025/11/1172438260609271952.webp

दिल्ली मोड ओवरब्रिज पर क्षतिग्रस्त स्कार्पियो। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, जमुई। बिहार विधानसभा चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्हें प्रचार-प्रसार पर किए गए खर्च के अनुरूप वोट नहीं मिले। ऐसे ही प्रत्याशियों में चकाई से जदयू के सुमित कुमार सिंह, निर्दलीय संजय प्रसाद और चंदन कुमार सिंह, सिकंदरा से जन सुराज के सुभाष चंद्र बोस, राजद के उदय नारायण चौधरी, जमुई से निर्दलीय अमरेंद्र कुमार अत्री और जन सुराज के अनिल प्रसाद साह के अलावा झाझा से आजाद समाज दल के मु. इरफान तथा जन सुराज पार्टी के डॉ. निलेंदु दत्त मिश्रा का नाम शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये आंकड़े प्रचार-प्रसार समाप्त होने से एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर तक के हैं, जो व्यय कोषांग को प्रत्याशियों या फिर उनके अभिकर्ताओं द्वारा दिए गए हैं। प्रत्याशियों के खर्चे में आखिरी दिन के प्रचार के अलावा मतदान और मतगणना के दिन खर्च की गई राशि का विवरण जुड़ने के बाद खर्च का ग्राफ और ऊपर जाएगा।

बहरहाल, आंकड़ों के मुताबिक प्रचार-प्रसार पर जमुई जिले में चकाई से जदयू प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह ने सर्वाधिक 23.75 लाख रुपये खर्च किए, बावजूद मतों की गिनती में पीछे रह गए। इसके विपरीत सावित्री देवी मात्र एक तिहाई 7.51 लाख रुपये खर्च कर विधानसभा पहुंच गईं।

चकाई में ही निर्दलीय संजय प्रसाद ने भी 17.18 तथा चंदन कुमार सिंह ने 8.87 लाख रुपये पानी की तरह बहाया, जो विजयी सावित्री देवी के खर्चे से दोगुना और ज्यादा है। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में भी कुछ वैसी ही स्थिति है।

यहां 12.29 लाख रुपये खर्च कर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रफुल्ल कुमार मांझी विधायक चुन लिए गए। इसके विपरीत 13.45 लाख में जन सुराज पार्टी के सुभाष चंद्र बोस अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

यहीं कांग्रेस उम्मीदवार विनोद चौधरी ने चुनाव प्रचार पर 11.49 लाख फूंक डाले और 1801 मत पर सिमट गए। शायद यह देश भर में कांग्रेसी प्रत्याशियों को मिले मतों में सबसे कम होगा। उक्त विधानसभा क्षेत्र में ही निकटतम प्रतिद्वंदी उदय नारायण चौधरी ने 13.41 लाख रुपये प्रचार-प्रसार पर खर्च किया है।

जमुई विधानसभा क्षेत्र में श्रेयसी सिंह 21.94 लाख रुपये खर्च कर चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। यहां उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय जनता दल के शमशाद आलम ने भी 18.60 लाख रुपये खर्च किए। इसी विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय अमरेंद्र कुमार अत्री ने 11.54 लाख तथा जन सुराज के अनिल प्रसाद साह ने 10.95 लाख रुपये प्रचार-प्रसार में उड़ा दिया।

झाझा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार पर खर्च के अनुरूप ही मतदाताओं ने प्रत्याशियों के खाते में वोट भी दिया है। यहां विजेता जदयू के दामोदर रावत ने 21.68 लाख रुपये तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय जनता दल के जयप्रकाश नारायण यादव का 19.60 लाख रुपये खर्च हुआ है।

आजाद समाज दल के मु. इरफान ने 14.87 तथा जन सुराज के निलेंदु दत्त मिश्रा ने 12.25 लाख रुपये खर्च किया। हालांकि, यह सभी चुनाव आयोग को दिए गए आंकड़े हैं। धरातल पर यह खर्च कई गुना अधिक हैं।
सिकंदरा में प्रत्याशी वार खर्च का विवरण



    प्रत्याशी पार्टी चुनाव खर्च (लाख रुपये में)


   सुभाष चंद्र बोस
   जन सुराज
   13.45


   उदय नारायण चौधरी
   राजद
   13.41


   प्रफुल्ल कुमार मांझी
   हम
   12.29


   विनोद कुमार चौधरी
   कांग्रेस
   11.49


   संगीता पासवान
   स्वतंत्र
   3.97


   मनोज कुमार दास
   एआईएमआईएम
   3.29


   प्रियंका कुमारी
   स्वतंत्र
   1.95


   रामाधीन पासवान
   रालोजपा
   1.16


   संतोष कुमार दास
   बसपा
   0.69


   उदय रविदास
   स्वतंत्र
   0.50


   कुल खर्च (10 प्रत्याशियों का)
   64.29 लाख



जमुई में चुनावी खर्च



    प्रत्याशी पार्टी चुनाव खर्च (लाख रुपये में)


   श्रेयसी सिंह
   भाजपा
   21.94


   मु. शमशाद आलम
   राजद
   18.59


   अमरेंद्र कुमार अत्री
   स्वतंत्र
   11.54


   अनिल प्रसाद साह
   जन सुराज
   10.95


   रूपेश कुमार सिंह
   स्वतंत्र
   3.27


   मु. समीर
   स्वतंत्र
   2.71


   रामशीष यादव
   आप
   2.48


   सुशांत कुमार सिंह
   स्वतंत्र
   2.07


   प्रमोद मिश्रा
   समाज सत्ता दल
   1.33


   महावीर यादव
   बसपा
   1.17


   संतोष कुमार यादव
   स्वतंत्र
   0.86


   ओम प्रकाश यादव
   निर्दलीय
   0.15


   कुल खर्च (12 प्रत्याशी)
   76.11 लाख



झाझा में चुनावी खर्च



    प्रत्याशी पार्टी चुनाव खर्च (लाख रुपये में)


   दामोदर रावत
   जदयू
   21.68


   जयप्रकाश नारायण यादव
   राजद
   19.60


   मु. इरफान
   आजाद समाज दल
   14.87


   निलेंदु दत्त मिश्रा
   जन सुराज
   12.15


   शिवराज यादव
   बसपा
   4.11


   नेमो देवी
   स्वतंत्र
   2.72


   केदार कुमार मंडल
   अजपा
   2.43


   अमरजीत कुमार सिंह
   एनपीपी
   1.36


   रविंद्र यादव
   निर्दलीय
   0.82


   कुल खर्च (9 प्रत्याशी)
   79.74 लाख



चकाई में चुनावी खर्च



    प्रत्याशी पार्टी चुनाव खर्च (लाख रुपये में)


   सुमित कुमार सिंह
   जदयू
   23.75


   संजय प्रसाद
   स्वतंत्र
   17.58


   चंदन कुमार सिंह
   स्वतंत्र
   8.87


   राहुल कुमार
   जन सुराज
   8.07


   सावित्री देवी
   राजद
   7.51


   अलाउद्दीन अंसारी
   रालोजपा
   4.58


   एलिजाबेथ सोरेन
   स्वतंत्र
   4.53


   नरेश कुमार शर्मा
   जागरूक जनता पार्टी
   1.90


   रंजीत कुमार वर्मा
   स्वतंत्र
   1.80


   सोसाना मुर्मू
   सर्व समाज पार्टी
   0.15


   कुल खर्च (10 प्रत्याशी)
   78.74 लाख


页: [1]
查看完整版本: 24 लाख खर्च कर भी हार गए सुमित, मात्र 7 लाख में सावित्री बन गईं विधायक; जानिए बाकी प्रत्याशियों का आंकड़ा