CasinoGames 发表于 2025-11-27 00:07:19

कुरुक्षेत्र: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रक के नीचे आने से दो युवक की मौत; सड़क पर कुछ दूरी तक घसीटा

/file/upload/2025/11/8163366717503881601.webp

कुरुक्षेत्र: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौत। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, पिहोवा (कुरुक्षेत्र)। पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों युवक असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रक के नीचे गिर गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ट्रक ने उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा। सड़क पर खून बिखर गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान पिहोवा निवासी 21 वर्षीय गोलू और गांव मोहनपुर निवासी 20 वर्षीय आलोक कुमार के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक कुरुक्षेत्र में पीटीई का कोर्स कर रहे थे और रोजाना मोटरसाइकिल से आते-जाते थे। गोलू अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जो विदेश जाकर अपना भविष्य संवारना चाहता था। थाना सदर पिहोवा प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।
页: [1]
查看完整版本: कुरुक्षेत्र: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ट्रक के नीचे आने से दो युवक की मौत; सड़क पर कुछ दूरी तक घसीटा