SIR in UP: रखना ध्यान, सिर्फ एक ही क्षेत्र से भरें गणना प्रपत्र; अन्यथा हो सकती है कार्रवाई
/file/upload/2025/11/9207455677259937673.webpसांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, आगरा। आवास विकास कालोनी सेक्टर एक निवासी जय प्रकाश शर्मा और परिवार के चार सदस्य वर्ष 2001 में मतदाता बने। किराये के मकान में रहने वाले जय प्रकाश वर्ष 2009 में आवास विकास कालोनी सेक्टर 10 में रहने लगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वर्ष 2015 में शास्त्रीपुरम में खुद के मकान में पहुंच गए। जय प्रकाश ने वहां पर भी फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया। जय प्रकाश ने पुरानी बूथों से नाम कटवाने के लिए आवेदन नहीं किया।
सेक्टर एक के बूथ से नाम हट गया। मगर, सेक्टर 10 में अभी भी नाम है। जिले में जय प्रकाश शर्मा जैसे हजारों मतदाता हैं जो किराये हैं। एक क्षेत्र से दूसरी जगह जाने पर मतदाता बन गए। मगर, पुराने बूथ से नाम कटवाने के लिए आवेदन नहीं किया।
न ही बूथ लेवल अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। अब ऐसे मतदाताओं के पास दो गणना प्रपत्र पहुंच गए हैं। जिसपर जिला प्रशासन ने मतदाताओं से एक ही गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील की है।
ऐसे डुप्लीकेट मतदाताओं की बीएलओ द्वारा सूची भी तैयार की जा रही है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर चार दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान चलेगा। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जा रहा है।
नए और पुराने मतदाताओं को अनिवार्य रूप से गणना प्रपत्र भरना होगा। इसमें परिवार से संबंधित पूरी जानकारी मांगी गई है। अगर मतदाता सूची के सत्यापन की बात की जाए तो चार साल में डेढ़ लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
इसमें सबसे अधिक मतदाता किराये वाले थे। जिन्होंने मकान बदलने के बाद पुराने बूथ से नाम कटवाने के लिए आवेदन नहीं किया। नए बूथ में नाम जुड़वा लिया। ऐसे मतदाता चुनाव के दौरान सिरदर्द भी बनते हैं।
मतदान के दौरान विवाद भी होता है। जिले में 36 लाख मतदाता और 3696 बूथ हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे कर गणना प्रपत्र भरवाया जा रहा है। बीएलओ द्वारा मतदाताओं से एक बूथ से अधिक में नाम न होने की बात भी बताई जा रही है।
बड़ी संख्या में मतदाताओं ने स्वीकार किया है कि उनका नाम एक बूथ से अधिक में है। वह नाम कटवाना चाहते हैं। बीएलओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शास्त्रीपुरम में कई मतदाता मिले, जिनके नाम दो से तीन बूथ में हैं। अधिकांश किरायेदार हैं।
कई मतदाता ऐसे भी हैं। जिनके नाम दो घर हैं और दो बार गणना प्रपत्र पहुंच गया है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि एक ही क्षेत्र से गणना प्रपत्र भरना होगा। मतदाताओं को बीएलओ द्वारा लगातार जानकारी दी जा रही है।
डाउनलोड कर सकते हैं गणना प्रपत्र
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in से भी गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यह हैं शिकायती नंबर
हेल्प लाइन नंबर, 1950
जिलास्तरीय नंबर, 0562-2250170
页:
[1]