CasinoGames 发表于 2025-11-27 00:05:38

नालंदा में बीजेपी के दो नेताओं की मौत, डिलीवरी के बाद महिला मोर्चा अध्यक्ष की गई जान

/file/upload/2025/11/8732623477896747442.webp

डिलीवरी के बाद निशा कश्यप की गई जान। (जागरण)



जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। भारतीय जनता पार्टी नालंदा के लिए शनिवार का दिन अत्यंत दुखद रहा, जब पार्टी ने अपने दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को खो दिया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा कश्यप का पटना ले जाने के दौरान शुक्रवार की रात निधन हो गया। प्रसव के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। कुछ ही देर बाद भाजपा नालंदा के पूर्व जिला महामंत्री और आरएसएस के बाल स्वयंसेवक सियाशरण आर्य के निधन की खबर से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पटना के एक अस्पताल में उनका देहांत हो गया। दोनों दिवंगत नेताओं की स्मृति में 23 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे, भाजपा जिला कार्यालय मेहनौर में शोकसभा आयोजित की जाएगी।

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने इस दोहरी क्षति को पार्टी के लिए अपूर्णीय बताया और दोनों परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भाजपा नालंदा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।
页: [1]
查看完整版本: नालंदा में बीजेपी के दो नेताओं की मौत, डिलीवरी के बाद महिला मोर्चा अध्यक्ष की गई जान