CasinoGames 发表于 2025-11-27 00:04:35

गुरुग्राम में कार सवार 15 साल के किशोर ने 7 वर्षीय बच्चे को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा; मौके पर हुई मौत

/file/upload/2025/11/3915352595583517860.webp

गुरुग्राम में 15 वर्षीय किशोर में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए सात वर्षीय बच्चे को रौंद दिया।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र के मारुति कुंज के कृष्ण कुंज में शुक्रवार शाम 15 वर्षीय किशोर में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए सात वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। तेज रफ्तार होने के कारण किशोर करीब 20 मीटर तक बच्चे के घसीटता हुआ ले गया। बच्चा बोनट में फंस गया था। इसके बाद आसपास के लोगों ने किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि भीड़ ने किशोर से मारपीट भी की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास के रहने वाले अश्विनी कुमार के बेटे यूहान की मौत हुई है। अश्विनी कुमार करीब 15 सालों से कृष्ण कुंज में रहते हैं और बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर का काम करते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम सात बजे बच्चा घर के बाहर गली में खेल रहा था।

इसी दौरान मारुति सुजुकी एसएक्सफोर कार तेज रफ्तार में आई और बच्चे को कुचल दिया। इसे एक किशोर चला रहा था। फिलहाल पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया है। उसको मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। किशोर किसकी कार लेकर आया था, पुलिस इसके बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

यह भी पढ़ें- सुरक्षित यातायात पर ध्यान न देने से खत्म हो रहीं जिंदगियां, एनसीआर में हर साल होती हैं 3000 से अधिक मौतें
页: [1]
查看完整版本: गुरुग्राम में कार सवार 15 साल के किशोर ने 7 वर्षीय बच्चे को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा; मौके पर हुई मौत