CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:53:47

फेसबुक लाइव पर MP-MLA और सीएम को गाली देना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

/file/upload/2025/11/3763583029128117955.webp

फेसबुक पर सीएम व सांसद-विधायक को गाली देने का आरोपित गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बेतिया। फेसबुक लाइव के माध्यम से मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक को गाली देने और महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में साइबर थाने की पुलिस ने नगर के कमलनाथ नगर निवासी अभिषेक द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभिषेक की गिरफ्तारी मंगलवार की शाम उसके घर से हुई।

साइबर थाने के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि अभिषेक पर फेसबुक पर लाइव होकर जनप्रतिनिधियों और महिलाओं के विरुद्ध गाली-गलौज, अश्लील और आपत्तिजनक बातें प्रसारित करने का आरोप है।

इसका वीडियो प्रसारित होने के बाद सांसद डॉ. संजय जायसवाल के पीए अखिलेश सिंह ने साइबर थाने में 18 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच कर अभिषेक द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- \“संजय यादव जितना मेहनत किया हम जानते हैं\“, बचाव में उतरे तेजस्वी यादव

यह भी पढ़ें- बिहार की मिथिला पेंटिंग से लेकर झारखंड के यूरेनियम तक... व्यापार मेले में उमड़ी भीड़ बना भारत का आईना!

यह भी पढ़ें- Nawada News: डेढ़ साल बीते, विधवा महिला को अब तक नहीं मिली आर्थिक सहायता
页: [1]
查看完整版本: फेसबुक लाइव पर MP-MLA और सीएम को गाली देना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार