CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:52:41

भारत पर टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्र्रपति Donald Trumph के बेटे करेंगे ताजमहल का दीदार, साथ में आएंगे ये लोग

/file/upload/2025/11/417445867576174177.webp

ताजमहल की सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार को आगरा आ रहे हैं। वह परिवार सहित ताजमहल निहारेंगे। उनकी यात्रा की तैयारी में पुलिस-प्रशासन जुटा हुआ है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की यह पहली ताजमहल की यात्रा है। उनके दौरे में खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी अरबपति व्यापारी और अमेरिकी मूल की दुल्हन की शादी उदयपुर में 21 से 22 नवंबर तक होगी। इसमें भाग लेने के लिए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी आ रहे हैं। गुरुवार दोपहर 1:30 बजे ट्रंप जूनियर विशेष वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे परिवार के साथ उनका ताजमहल देखने का कार्यक्रम है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी, 2020 में ताजमहल देखने आए थे। उनके साथ पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका ने ताजमहल देखा था। ट्रंप जूनियर तब नहीं आए थे। ट्रंप जूनियर की यात्रा से पहले सुबह 9:30 बजे 40 देशों के 126 विशिष्ट अतिथि ताजमहल देखेंगे। इनमें कई पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश शामिल हैं।

यह सभी सिटी मांटेसरी स्कूल सोसायटी, नई दिल्ली में 26वें विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं। सम्मेलन 24 नवंबर तक चलेगा। उनकी यात्रा के लिए विशेष सचिव गृह अभय कुमार ने व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा है।


नगर निगम ने पकड़े आवारा कुत्ते

ट्रंप जूनियर की यात्रा के चलते नगर निगम ने फतेहाबाद रोड व ताजमहल के समीप विशेष अभियान चलाया। प्रवर्तन टीम ने एक दर्जन से अधिक बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में शिफ्ट कराया। 16 आवारा कुत्तों को पकड़ने के बाद एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। ताजमहल के समीप स्वच्छता, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में सुधार को नगर निगम काम कर रहा है।



यह भी पढ़ें- Taj Mahal: एक बार फिर कैरिंग कैपेसिटी निर्धारण की तैयारी, नीरी ने भी की थी सालभर पहले सिफारिश
页: [1]
查看完整版本: भारत पर टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्र्रपति Donald Trumph के बेटे करेंगे ताजमहल का दीदार, साथ में आएंगे ये लोग