कटिहार के 2.15 लाख किसानों के खाते में आई PM-किसान की 21वीं किस्त, 43 करोड़ रुपये हस्तांतरित
/file/upload/2025/11/6686078259267238332.webpPM-किसान की 21वीं किस्त
संवाद सहयोगी, कटिहार। जिले के दो लाख 15 हजार किसानों के खाते में दो हजार प्रति निबंधित किसान के दर कुल 43 करोड़ की राशि खाते में गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत किसानों के खाते में राशि का हस्तांतरण किया।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसके साथ ही दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट 2025 का उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम को लेकर जिला कृषि विज्ञान केंद्र में विशेष व्यवस्था की गई थी। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंड से आए किसान शामिल हुए और कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण देखा।
इस अवसर पर जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय विज्ञानी सह प्रधान डा. मृणाल वर्मा ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
घन जीवामृत बनाने की विधियों से किसानों को अवगत कराया
कृषि विज्ञानी पंकज कुमार ने जैविक खाद जीवामृत एवं घन जीवामृत बनाने की विधियों से किसानों को अवगत कराया। कृषि विज्ञानी डॉ सुशील कुमार सिंह ने निर्मास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र बनाने की विधि की जानकारी देते हुए बताया कि यह फसल को रोग से बचाव करती है।
कृषि विज्ञानी डॉ नंदिता कुमारी ने पोषण वाटिका की स्थापना के महत्व पर जानकारी दी। इफको के क्षेत्रीय पदाधिकारी पीयूष कुमार ने नैनो यूरिया के उपयोग को लेकर अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
页:
[1]