CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:50:17

CBSE 10th Time Table 2025: डेट एवं सब्जेक्ट के अनुसार चेक करें सीबीएसई सेकेंडरी डेटशीट, 17 फरवरी से स्टार्ट होगा एग्जाम

/file/upload/2025/11/8872970664085872878.webp

CBSE Secondary Date sheet 2026 यहां से करें चेक।



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) से 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। छात्रों की बेहतर तैयारी के लिए सीबीएसई की ओर से टाइम टेबल परीक्षा तिथि से 110 दिन पूर्व जारी किया गया है। आपको बता दें कि इस सीबीएसई की ओर से सेकेंडरी क्लास की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित की जाएंगी। पहले सेशन की परीक्षाएं 17 फरवरी से स्टार्ट हो जाएंगी एवं अंतिम पेपर 10 मार्च 2026 को आयोजित किया जायेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
डेट एवं विषय के अनुसार जानें किसी डेट में किस विषय की होगी परीक्षा

सीबीएसई की ओर से 17 फरवरी को गणित विषय का पेपर आयोजित किया जायेगा। अंतिम पेपर फ्रेंच के लिए होगा। सभी विषयों की परीक्षा की डेट्स नीचे टेबल से देख सकते हैं-



   
डेट
   
विषय


   
17 फरवरी 2026
   
Mathematics (Standard & Basic)


   
18 फरवरी 2026
   
Home Science


   
20 फरवरी 2026
   
Beauty & Wellness; Marketing & Sales; Multi Skill Foundation; Physical Activity Trainer, Data Science


   
21 फरवरी 2026
   
English (Communicative); English (Language & Literature)


   
23 फरवरी 2026
   
Urdu Course–A; Punjabi; Bengali; Tamil; Marathi; Gujarati; Manipuri; Telugu (Telangana)


   
24 फरवरी 2026
   
Elements of Business; Urdu Course–B


   
25 फरवरी 2026
   
Science


   
26 फरवरी 2026
   
Retail, Security, Automotive, Introduction to Financial Markets, Tourism, Agriculture, Food Production, Front Office Operations, Banking & Insurance, Health Care, Apparel, Electronics & Hardware, Foundation Skill for Sciences, Design Thinking & Innovation


   
27 फरवरी 2026
   
Computer Applications
Information Technology
AI


   
28 फरवरी 2026
   
Arabic; Sanskrit (Communicative); Rai; Gurung; Tamang; Shepa


   
2 मार्च 2026
   
Hindi Course-A; Hindi Course-B


   
3 मार्च 2026
   
Tibetan; German; National Cadet Corps; Bhoti; Limboo; Lepcha; Carnatic Music (Vocal)


   
5 मार्च 2026
   
Sindhi
Malayalam
Odia
Kannada


   
6 मार्च 2026
   
Painting


   
7 मार्च 2026
   
Social Science


   
9 मार्च 2026
   
Telugu
Russian
Limboo
Lepcha
Nepali


   
10 मार्च 2026
   
French




CBSE 10th Time Table 2025 PDF
परीक्षा के लिए टाइमिंग

टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का आयोजन केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

एडमिट कार्ड स्कूल से होंगे प्राप्त

सीबीएसई बोर्ड की ओर से परीक्षा से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड स्कूलों में भेज दिए जाएंगे। इसके बाद छात्र अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर सभी छात्र अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र साथ लेकर जाएं तभी आपको परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Date Sheet 2026: सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी फाइनल टाइम टेबल जारी, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा
页: [1]
查看完整版本: CBSE 10th Time Table 2025: डेट एवं सब्जेक्ट के अनुसार चेक करें सीबीएसई सेकेंडरी डेटशीट, 17 फरवरी से स्टार्ट होगा एग्जाम