CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:47:27

जौनपुर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

/file/upload/2025/11/4668869168821640463.webp

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव।



जागरण संवाददाता, सरपतहां (जौनपुर)। क्षेत्र के समोधपुर गांव में सोमवार की देर शाम विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने तहरीर देकर ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास व ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव निवासी नागेंद्र गौतम की 22 वर्षीय पत्नी संदना गौतम का शव उसके कमरे में फंदे लटका मिला। संदना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहा गांव निवासी महेंद्र प्रताप की पुत्री थी। उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था।

बेटी की मौत की खबर लगने पर आए महेंद्र प्रताप ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री को ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर अक्सर प्रताड़ित करते थे। सोमवार को भी विवाद हुआ था।

सूचना मिलने पर मेरी पत्नी ऊषा व भाई प्रेमचंद बेटी के घर आकर सभी को समझा-बुझाकर लौट गए थे। इसके कुछ ही घंटों बाद उन्हें सूचना मिली कि संदना ने फंदा लगाकर जान दे दी है।

आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने मेरी पुत्री की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया।

थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर पति नागेंद्र, सास मुन्नी देवी व ससुर ओमकार के विरुद्ध दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
页: [1]
查看完整版本: जौनपुर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप