पाइप फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल
/file/upload/2025/11/8703287209198778259.webpजागरण संवाददाता, साहिबाबाद। यूपी ज्ञानी बार्डर पर चल रही पाइप फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गईं।
घायल महिलाओं को दिल्ली के जीटीबी रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे लंच ब्रेक के दौरान फैक्ट्री की दीवार दूसरी फैक्ट्री में चल रहे पाइप लोडिंग के कार्य के चलते गिर गई। हादसे में इशरत (45), जमीला (50) की मौत हो गई जबकि सज्जो और सलमा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दीवार गिरने के बाद तुरंत कामगारों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि चारों महिलाएं फैक्टरी में ईंट सफाई का काम करती थीं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पाइप की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, दीवार के नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत
页:
[1]