एकतरफा प्यार में पालग लड़के ने तुड़वाया युवती का रिश्ता, आहत युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम
/file/upload/2025/11/2651906141506337559.webpजागरण संवाददाता, अलीगढ़। खुद को प्रेमी बता रिश्ता तुड़वाने से आहत युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। बरला क्षेत्र के एक व्यक्ति की तीन बेटियां व दो बेटे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी का निकाह हो चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तीन महीने पहले दूसरे नंबर की बेटी का रिश्ता कासगंज के युवक से तय हो गया था। जनवरी में निकाह होना था। मगर, पिछले दिनों लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इससे आहत युवती फंदे पर लटक गई। घटना के संबंध में युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। इसमें आरोप है कि आरोपित काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था।
पुलिस कर रही तलाश
बेटी इसका विरोध करती थी। आरोप ने खुद को युवती का प्रेमी बता लड़के वालों को भड़का दिया। उसे बताया कि उसका युवती से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उससे शादी करेगा। इसी बात से आहत होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी को परेशान करने में आरोपित का सहयोग गांव का ही अन्य युवक करता था। सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
页:
[1]