CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:40:08

लुधियाना: नशे का इंजेक्शन लगाने से युवक की दर्दनाक मौत, प्लॉट में मिला शव

/file/upload/2025/11/8007608779055747848.webp

लुधियाना: नशे का इंजेक्शन लगाने से युवक की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, जगराओं (लुधियाना)। डिस्पोजल रोड पर द्वारकाधीश मंदिर के नजदीक में प्लाट में एक यवक का शव बरामद हुआ। शव के हाथ में नशे का इंजेक्शन भी था। शव को कई जगह से कुत्तों ने नोंचा हुआ था। सूचना मिलने पर थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान युवराज कुमार (20) निवासी मोहल्ला नलकेयां वाला चौक जगराओं के तौर पर हुई है। मृतक अपने मां-पिता का इकलौता बेटा था और 10वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ था। वह कोई काम नहीं करता था। मृतक की माता ने दूसरी शादी की थी, यह पहली शादी का लड़का था। जानकारी के अनुसार माता का दूसरा पति भी जेल में बंद है। मृतक तीन दिन से लापता था। माता के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम करके शव स्वजन को सौंप दिया।
页: [1]
查看完整版本: लुधियाना: नशे का इंजेक्शन लगाने से युवक की दर्दनाक मौत, प्लॉट में मिला शव