CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:38:56

UK Panchayat By Election: पहले कम उम्र के कारण नामांकन हुआ रद, अब निर्विरोध ग्राम प्रधान बन रचा इतिहास

/file/upload/2025/11/496454901530392755.webp

गांव की युवा बेटी शिवानी राणा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है। साभार सोशली मीडिया



जागरण संवाददाता, नई टिहरी। भिलंगना विकासखंड की भिलंग पट्टी के धारगांव ग्राम पंचायत ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए गांव की युवा बेटी शिवानी राणा पुत्री विशाल सिंह राणा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है। शिवानी राणा टिहरी जनपद की सबसे कम उम्र की प्रधान बनी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, कुछ महीने पहले हुए मुख्य पंचायत चुनाव के दौरान शिवानी राणा ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा था। लेकिन उम्र 21 वर्ष से तीन महीने कम होने के कारण उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। शिवानी की जन्मतिथि 16 अक्टूबर 2004 है, इसलिए उन्हें 21 वर्ष की आयु पूरी करने के लिए 16 अक्टूबर 2025 तक इंतजार करना पड़ा।

ग्राम पंचायत ने उस समय ही यह घोषणा कर दी थी कि शिवानी ही उनकी भावी प्रधान होंगी। ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि यदि भविष्य में प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग में भी खुल जाए, तब भी वह शिवानी को ही प्रधान चुनेंगे। परिणामस्वरूप उपचुनाव में कोई अन्य प्रत्याशी सामने नहीं आया और शिवानी को एकल नामांकन के आधार पर निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया है।
页: [1]
查看完整版本: UK Panchayat By Election: पहले कम उम्र के कारण नामांकन हुआ रद, अब निर्विरोध ग्राम प्रधान बन रचा इतिहास