CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:36:29

दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी बढ़े, अक्टूबर में इतने उपभोक्ताओं को पहुंचा लाभ; देखें महीनेवार आंकड़े

/file/upload/2025/11/1602277425296058078.webp

दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों में इजाफा।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में नि:शुल्क Electricity Bill प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार ने वर्ष 2015 में निश्शुल्क बिजली की योजना लागू की थी। इस बार विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा बना था। आप नेता अपने चुनावी भाषणों में दावा करते थे कि भाजपा की सरकार आने पर निश्शुल्क बिजली योजना बंद कर दी जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा ने आप नेताओं पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू रखने की घोषणा की थी। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद इस योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। इससे आप नेताओं का झूठ उजागर हो गया है।

इस योजना के अंतर्गत 200 यूनिट तक मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। 201 से 400 यूनिट तक मासिक खपत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक माह शून्य बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के साथ ही सब्सिडी प्राप्त करने वालों की संख्या बढ़ी है।

दिल्ली में लगभग 60 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। अक्टूबर में इस योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या 49,64,036 है। इनमें शून्य बिजली बिल पाने वालों की संख्या 26,59,447 है। 23,04,590 उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी मिली है।

वहीं, पिछले वर्ष अक्टूबर में लाभार्थियों की कुल संख्या 47,79,071 थी, जिसमें निश्शुल्क बिजली बिल वाले 24,64,762 और 50 प्रतिशत सब्सिडी प्राप्त करने वाले 23,14,308 उपभोक्ता शामिल हैं। भाजपा सरकार ने अपने पहले बजट में ऊर्जा विभाग को 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिसमें सब्सिडी के लिए 3,600 करोड़ रुपये हैं।
फरवरी से अक्टूबर तक सब्सिडी प्राप्त करने वाले उपभोक्ताः-
वर्ष 2024 - 2025





    माह सब्सिडी प्राप्त उपभोक्ता (संख्या)


    वर्ष 2024 वर्ष 2025


   फरवरी
   49,83,620
   56,80,548


   मार्च
   52,81,809
   54,43,742


   अप्रैल
   52,95,627
   55,72,476


   मई
   45,41,151
   47,27,198


   जून
   34,27,615
   40,95,699


   जुलाई
   36,44,598
   40,17,074


   अगस्त
   38,33,568
   43,00,029


   सितंबर
   44,76,175
   46,13,375


   अक्टूबर
   47,79,071
   49,64,036


   कुल
   4,02,43,234
   4,54,34,137






फरवरी से अक्टूबर तक शून्य बिजली बिल वाले उपभोक्ताः-
वर्ष 2024 - 2025






    माह शून्य बिजली बिल वाले उपभोक्ता (संख्या)


    वर्ष 2024 वर्ष 2025


   फरवरी
   35,85,328
   43,86,631


   मार्च
   42,38,244
   43,73,629


   अप्रैल
   36,25,929
   36,95,975


   मई
   24,32,373
   24,83,959


   जून
   16,51,361
   19,73,426


   जुलाई
   16,49,846
   18,26,223


   अगस्त
   16,81,701
   19,31,356


   सितंबर
   21,41,495
   21,95,989


   अक्टूबर
   24,64,762
   26,59,447


   कुल
   2,34,71,039
   2,55,26,635


页: [1]
查看完整版本: दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी बढ़े, अक्टूबर में इतने उपभोक्ताओं को पहुंचा लाभ; देखें महीनेवार आंकड़े