CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:36:18

Pollution Update: दमघोंटू हवा से नहीं मिल रही राहत, Delhi-NCR का औसत AQI 500 के पास; अलीपुर में सबसे जहरीली हवा

/file/upload/2025/11/921658365409453338.webp

घने स्मॉग में यमुना तट, कालिंदी कुंज। स- ANI



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की हवा रविवार सुबह फिर ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई इलाकों में AQI 500 से ऊपर दर्ज किया गया। अलीपुर में सबसे खराब स्थिति रही जहां AQI 556 तक पहुंच गया। ठंडी हवाएं और कोहरा प्रदूषण को और घेर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार सुबह सात बजे की स्थिती बेहद गंभीर रही, जहां एक्यूआइ का औसत स्तर 490 केपास पहुंच गया, जो \“गंभीर\“ श्रेणी में है। शहर के कई इलाकों में जहरीली हवा जारी रही। पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक बने हुए हैं।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुकी है। शहर का औसत AQI 500 के करीब बना हुआ है, जबकि कई इलाकों में स्थिति और भी भयावह है। वजीरपुर में AQI 556 दर्ज किया गया, जो आज का सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा। इसके बाद सोनिया विहार में AQI 500 और बुराड़ी में 477 रिकॉर्ड किया गया। लगातार बिगड़ती हवा लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रही है और आने वाले दिनों में राहत के आसार भी कम दिख रहे हैं।
प्रमुखस्टेशनों का हाल (रविवार सुबह सात बजे के आंकड़े)



    इलाका AQI


   अलीपुर
   556


   वजीरपुर
   548


   ITI जहांगीरपुरी
   548


   लोनी
   540


   संजय नगर (गाजियाबाद)
   508


   चांदनी चौक
   500


   रोहिणी
   490


   नरेला
   488


   बवाना
   488


   ITI शाहदरा
   469




सोर्स - https://aqicn.org/


页: [1]
查看完整版本: Pollution Update: दमघोंटू हवा से नहीं मिल रही राहत, Delhi-NCR का औसत AQI 500 के पास; अलीपुर में सबसे जहरीली हवा