CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:36:03

यूपी के इस शहर में 10 करोड़ से डेवलप होगा पार्क, लगेगी भगवान बुद्ध की 20 फीट ऊंची प्रतिमा

/file/upload/2025/11/138952922552258818.webp



जागरण संवाददाता, आगरा। बुद्धा पार्क का सुंदरीकरण कार्य शुरू हो गया है। कालिंदी विहार सौ फुटा रोड शाहदरा के पास स्थित इस पार्क पर नगर निगम 10 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसके तैयार होने के बाद शहरवासियों को एक और हराभरा व आधुनिक विश्राम स्थल मिल सकेगा। पार्क में भगवान बुद्ध की 20 फीट की प्रतिमा लगाई जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर का पहला खत्ताघर शाहदरा में बना था। वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने पार्क का पहली बार सुंदरीकरण कराया था। सुरक्षा को देखते हुए पार्क के चारों तरफ लोहे की बैरीकेडिंग और एंट्री गेट लगाया गया था। सपा सरकार ने पार्क के निर्माण का कार्य बंद करा दिया था।

मंजूर हुई 10 करोड़ से अधिक की राशि

पार्क के सुंदरीकरण के लिए योगी सरकार ने 10 करोड़ से अधिक की राशि दी है। पार्क में भगवान बुद्ध की 20 फुट और अन्य लोगों की प्रतिमाओं को लगाया जाएगा। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुद्धा पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पार्क के टीलों पर सुंदर प्रतिमाएं लगाई जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र कलात्मक दृष्टि से भी आकर्षक बनेगा। साथ ही, स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय और यूरिनल का भी निर्माण कराया जाएगा।
页: [1]
查看完整版本: यूपी के इस शहर में 10 करोड़ से डेवलप होगा पार्क, लगेगी भगवान बुद्ध की 20 फीट ऊंची प्रतिमा