CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:30:56

Weather Update Today: अब शिमला-दार्जिलिंग वाली सर्दी के लिए हाे जाएं तैयार, पढ़ें-IMD Ranchi की चेतावनी

/file/upload/2025/11/4102492953290491131.webp

सर्दी बढ़ने के साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी परेशानी। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद : सर्दी की मौसम अब अपना रंग दिखाने लगा है। दिन में धूप की चुभन अब भी बरकरार है तो रात में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। सुबह का मौसम तो अपने लय में आ चुका है। ठंड के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम ढलते ही मौसम में ठंडक घुल रही है। जैसे-जैसे रात गहरा रही है, बर्फीली हवाएं सर्दी बढ़ा रही है। आनेवाले दिनों में शिमला-दार्जिलिंग वाली सर्दी के लिए तैयार रहना होगा। मौसम केंद्र रांची ने नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है।

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि 15 से 20 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान छह से 13 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 21 से 27 नवंबर के दौरान भी न्यूनतम तापमान आठ से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। यानी न्यूनतम तापमान में छह से सात डिग्री तक गिरावट आ सकती है।


मौसम केंद्र रांची से शनिवार और शुक्रवार को पश्चिमी व निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इसका प्रभाव धनबाद व आसपास भी दिख सकता है।

तापमान में गिरावट से ठिठुरन वाली सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। धनबाद की तुलना में इससे सटे बोकारो जिले में अधिक ठंड रहने का अनुमान है।
20 नवंबर से बादल छाने व बारिश की भी बन रही संभावना

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम के रंग बदलने की संभावना है। 20 नवंबर से बादल छाने और बारिश के आसार हैं। 27 नवंबर तक राज्य के दक्षिणी भागाें में बादल छाने के साथ वर्षा हो सकती है। इस अवधि में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया गया है।

बादल छाने और बारिश से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम साफ होते ही ठंड फिर तेवर दिखाएगी।
页: [1]
查看完整版本: Weather Update Today: अब शिमला-दार्जिलिंग वाली सर्दी के लिए हाे जाएं तैयार, पढ़ें-IMD Ranchi की चेतावनी