CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:29:45

Hathua vidhan sabha Chunav Result: हथुआ में फिर उलटफेर, अबकी बार जदयू ने किया खेला

/file/upload/2025/11/1347639364807358847.webp

जेडीयू के रामसेवक सिंह राजद से राजेश सिंह कुशवाहा और जनसुराज के संजय कुमार



डिजिटल डेस्क, गोपालगंज। Bihar vidhan sabha chunav Result: हथुआ विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी रामसेवक‍ सिंह ने 12348 वोटों से राजद प्रत्‍याशी राजेश कुमार सिंह को हरा दिया। तीसरे नंबर पर जनसुराज प्रत्याशी संजय कुमार सुमन रहे। रामसेवक सिंह को 92121 वोट मिले। वहीं, राजेश कुमार सिंह 79773 और संजय कुमार 5089 वोट ही हासिल कर सके।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हथुआ विधानसभा सीट बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित है और बिहार चुनाव में काफी अहम सीट है। पिछली बार 2020 के चुनाव में राजद से राजेश सिंह कुशवाहा ने जेडीयू के रामसेवक सिंह को 30,527 वोटों से हराया था।

दोनों पार्टियों ने इस बार इन दोनों प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है। 20215 के विधानसभा चुनाव में रामसेवक सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 36.52% वोट शेयर के साथ 57,917 वोट प्राप्त हुए थे।
页: [1]
查看完整版本: Hathua vidhan sabha Chunav Result: हथुआ में फिर उलटफेर, अबकी बार जदयू ने किया खेला