Cheria Bariarpur vidhan sabha Chunav Result: चेरिया बरियारपुर में राजद हुई उलटफेर का शिकार, जदयू के अभिषेक आनंद ने 4119 वोटों से जीता चुनाव
/file/upload/2025/11/2560995079985437143.webpबेरिया चेरियारपुर
डिजिटल डेस्क, चेरिया बरियारपुर। चेरिया बेरियारपुर में राजद उलटफेर का शिकार हुई। 27 राउंड की गिनती के बाद राजद प्रत्याशी सुशील कुमार को जदयू के अभिषेक आनंद से शिकस्त मिली। आनंद को 75081 वोट मिले, जो सुशील कुमार की तुलना में 4119 वोट ज्यादा रहे। पता हो कि 2020 में राजद के राज बंशी महतो ने यह सीट जीती थी।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में 9 लोगों के बीच सियासी जंग हुई। चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट (Bihar vidhan sabha chunav Result) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट बेगूसराय जिले के अंतर्गत आती है। बता दें कि 1977 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के हरिहर महतो ने चुनाव जीता। 2020 में राजद के राज बंशी महतो ने इस सीट से चुनाव जीता था।
साल 2025 में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट (Cheria Bariarpur Vidhan sabha Chunav result) पर जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) ने अभिषेक आनंद को चुनावी मैदान में उतारा। इसी तरह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सुशील कुमार पर भरोसा जताया। वहीं, जन सुराज पार्टी ने मृत्युंजय कुमार को टिकट दिया।
इस प्रकार से बरियापुर सीट पर प्रदेश की तीन प्रमुख पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनके अलावा कुछ अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।
[*]जनता दल (यूनाइटेड) - अभिषेक आनंद
[*]राष्ट्रीय जनता दल - सुशील कुमार
[*]जन सुराज पार्टी - मृत्युंजय कुमार
[*]राष्ट्रीय जन विकास पार्टी - राकेश कुमार
[*]भागीदारी पार्टी (पी) - राज कुमार
[*]जागरूक जनता पार्टी - राम आशीष शर्मा
[*]निर्दलीय - राम सखा महतो
[*]निर्दलीय - राम स्वार्थ प्रसाद
[*]निर्दलीय - विजय तांती
页:
[1]