CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:27:58

Gold Rates in Bihar: चुनाव नतीजों के बीच बिहार में क्या है 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव, चेक करें लिस्ट

/file/upload/2025/11/2588143786230456276.webp



नई दिल्ली। बिहार में आज चुनाव नतीजों (Bihar Chunav Seats Result 2025) की वजह सियासी गरमागरमी का माहौल है। इस बीच सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है। बिहार चुनाव (Bihar Election Result 2025) के साथ देश के अलग-अलग जगह शादी का सीजन भी चल रहा है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शादी सीजन की वजह से अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये समय अभी अच्छा है। क्योंकि आज सोने में हल्की गिरावट देखी गई है।

आइए जानते हैं कि बिहार में आज चुनाव नतीजों के बीच 24,22 और 18 कैरेट सोने का भाव कितना चल रहा है?
कितनी है बिहार में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत?

आज बिहार के पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत125,760 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 115,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 94,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

अगर चांदी की बात करें तो पटना में आज चांदी का भाव 160,360 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

आइए जानते हैं अब देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है।
आपके शहर में कितनी है कीमत?



   शहर
   सोने का भाव
   चांदी की कीमत


   पटना
   ₹126,610
   ₹161,660


   जयपुर
   ₹126,660
   ₹161,730


   कानपुर
   ₹126,760
   ₹161,850


   लखनऊ
   ₹126,760
   ₹161,850


   भोपाल
   ₹126,860
   ₹161,980


   इंदौर
   ₹126,860
   ₹161,980


   चंडीगढ़
   ₹126,720
   ₹161,810


   रायपुर
   ₹127,330
   ₹161,750




ऊपर दी गई टेबल के अनुसार 14 नवंबर को पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 126,610 रुपये है। वहीं यहां चांदी भी सबसे कम दाम पर मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी 161,660 रुपये में बेची जा रही है। भोपाल और इंदौर में सोना आज सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 126,860 रुपये है। इसके साथ ही यहां चांदी का दाम भी सबसे ज्यादा है। भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी 161,980 रुपये में मिल रही है।
页: [1]
查看完整版本: Gold Rates in Bihar: चुनाव नतीजों के बीच बिहार में क्या है 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव, चेक करें लिस्ट