CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:25:39

Kahalgaon vidhan sabha Chunav Result: कहलगांव के नतीजे आज, JDU के शुभानंद मुकेश और RJD के रजनीश भारती में असली लड़ाई

/file/upload/2025/11/534937023032598502.webp

Kahalgaon Vidhan sabha Chunav result: कहलगांव में जदयू के शुभानंद मुकेश, राजद के रजनीश भारती और कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा में मुकाबला है।



डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Kahalgaon vidhan sabha Election Result 2025, Bihar vidhan sabha chunav Result बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज, शुक्रवार, 14 नवंबर को घोषित किए जा रहे हैं। भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम के लिए सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो रही है। मतगणना के एक घंटे में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। यहां जदयू के उम्मीदवार शुभानंद मुकेश और राजद प्रत्याशी रजनीश भारती में कांटे की लड़ाई है। हालांकि मुकाबले में तीसरा कोण के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा भी बने हुए हैं। Kahalgaon vidhan sabha Election Result 2025 विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में भी जदयू और राजद के बीच कांटे की टक्कर है। यहां भी जदयू प्रत्याशी बढ़त बनाने में सफल रहे हैं। कहलगांव विधानसभा में भी मतदाताओं ने नया इतिहास रचा। यहां इस बार 72.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। इससे पहले 1990 में यहां 69.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। Kahalgaon election Result

कहलगांव विधानसभा में इस बार पुनः सीधा मुकाबला होता दिख रहा है। चुनाव से तीन चार दिन पूर्व तक एनडीए एवं महागठबंधन के राजद प्रत्याशी के वोट में अन्य उम्मीदवारों द्वारा सेंध लगाने की चर्चा थी। वह मतदान तिथि पर अचानक गायब हो गया। मतदाताओं ने अपने मत को अपने अनुसार जीत की संभावना वाले प्रत्याशी से जोड़ दिया। Kahalgaon Vidhan sabha Chunav result
页: [1]
查看完整版本: Kahalgaon vidhan sabha Chunav Result: कहलगांव के नतीजे आज, JDU के शुभानंद मुकेश और RJD के रजनीश भारती में असली लड़ाई