CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:24:59

Mahishi Vidhan Sabha Chunav Result: महिषी सीट पर AAP, JJD और BSP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

/file/upload/2025/11/1637876283702662490.webp



ड‍िजिटल डेस्‍क, महिषी। Mahishi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: महिषी विधानसभा सीट, सहरसा जिले के अंतर्गत आती है। इस सीट पर पहले चरण में यानी 06 नवंबर 2025 को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 62.65% वोटिंग हुई।

महिषी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के विजय कुमार गुप्ता, जनशक्ति जनता दल के देवनारायण यादव और बसपा से प्रियंका आनंद के बीच मुकाबला है।

महिषी विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। ये माधेपुरा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1967 में हुए पहले चुनाव में यहां एसएसपी के पी कुमार विजयी रहे थे। 2015 में यहां से आरजेडी के डॉ. अब्दुल गफूर ने चुनाव जीता था। 2020 में जदयू के गुंजेश्वर साह इस सीट पर विजयी रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान हुआ। इस बार मतदाताओं ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हुई। पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69% मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में करीब 68.52% र‍िकॉर्ड मतदान हुआ।
页: [1]
查看完整版本: Mahishi Vidhan Sabha Chunav Result: महिषी सीट पर AAP, JJD और BSP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला