CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:22:29

UPSSSC Admit Card 2025: स्टेनोग्राफर और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड

/file/upload/2025/11/2577855224838479172.webp

UPSSSC Admit Card 2025:यहां देखें पूरी जानकारी।



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन, कार्टोग्राफर और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ड्राफ्ट्समैन, कार्टोग्राफर और स्टेनोग्राफर की परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को आयोजित कराई जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

ड्राफ्ट्समैन, कार्टोग्राफर और स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताएं गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

[*]एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
[*]इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
[*]एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करने के बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
[*]लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
[*]एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
/file/upload/2025/11/1552250316731571316.jpg

इस दिन होगी परीक्षा

ड्राफ्ट्समैन, कार्टोग्राफर और स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 16 नवंबर, 2025 को किया जाएगा। ड्राफ्ट्समैन एवं कार्टोग्राफर मुख्य परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा, स्टेनोग्राफर की मुख्य परीक्षा दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

/file/upload/2025/11/7503735587502996672.jpg

इतने पदों पर होगी भर्ती

ड्राफ्ट्समैन एवं कार्टोग्राफर के कुल 283 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ड्राफ्ट्समैन के लिए कुल 250 पद और कार्टोग्राफर के लिए कुल 33 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, स्टेनोग्राफर के कुल 333 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar JEEVIKA Admit Card 2025 OUT: बिहार जीविका एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
页: [1]
查看完整版本: UPSSSC Admit Card 2025: स्टेनोग्राफर और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड