गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट, IMD का अलर्ट जारी
/file/upload/2025/11/7726219240634928026.webpगोरखपुर में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा है। दिन में हल्की धूप और रात में ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। अनुमान है कि नवंबर से जनवरी तक तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्थानीय मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इसी कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्षा की कोई संभावना नहीं है, लेकिन हवा ठंडक को और बढ़ाएंगी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम पाया गया। मौसम विशेषज्ञ ने लोगों को सुबह और शाम के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए गर्म वस्त्रों का प्रयोग आवश्यक बताया गया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के इस इलाके में कल से आठ रूट पर तीन महीने के लिए डायवर्जन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
तीन दिनों का तापमान
तिथि
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
12 नवंबर 2025
28.6
12.5
11 नवंबर 2025
29.2
12.4
10 नवंबर 2025
29.4
14.2
页:
[1]