CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:19:26

राज्य स्तरीय हैंडबाल टूर्नामेंट में मुरादाबाद बाहर, सेमीफाइनल में लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ और आजमगढ़

/file/upload/2025/11/9078708793454342732.webp



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीमों ने दम लगा दिया। मुरादाबाद मंडल की मेजबान टीम गोरखपुर से संघर्षपूर्ण मुकाबले के बावजूद क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोपहर बाद खेले गए तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पहले क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल ने अयोध्या मंडल को 27-19 से मात दी। लखनऊ की ओर से मनिकेष और अमान ने छह-छह गोल किए। दूसरे क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर मंडल ने मुरादाबाद को 35-24 गोल से हराया। गोरखपुर के अजीत राज ने नौ, जबकि अमित यादव, सत्यवीर और मानवेन्द्र यादव ने पांच-पांच गोल किए।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल ने बस्ती मंडल को 34-14 के अंतर से पराजित किया। लखनऊ के विकान्त और मनिकेष ने दस-दस गोल दागे। वहीं, चौथे क्वार्टर फाइनल में आजमगढ़ मंडल ने मेरठ मंडल को 28-22 गोल से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। बुधवार को हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम के साथ खेल दिखाते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

क्वार्टर फाइनल से पहले हुए लीग मुकाबलों में वाराणसी मंडल, लखनऊ मंडल और मेरठ मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया। वाराणसी ने विंध्याचल मंडल को 10-7 गोल से हराया, जबकि लखनऊ ने देवीपाटन मंडल पर 27-13 से बड़ी जीत दर्ज की। मेरठ ने अलीगढ़ मंडल को 30-19 गोल से मात दी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उप्र ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डा. अजय पाठक, सुनील कुमार सिंह, गोविंद कुमार यादव, ललिता चौहान, नेहा सिंह, सचिन विश्नोई, धीरज कुमार और राम कृपाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अब 13 नवंबर को चारों विजेता टीमें सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगी और उसी दिन विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला भी आयोजित होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रेम प्रकाश सिंह, पंकज यादव, सूर्य भान, विजय सिंह, रवि, जितेंद्र श्रीवास्तव, अतुल, मनोज सिंह यादव, सचिन और नवनीत सिंह शामिल रहे।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का ब्योरा



    मुकाबला विजेता टीम जीत का अंतर


   लखनऊ मंडल बनाम अयोध्या मंडल
   लखनऊ मंडल
   27-19


   गोरखपुर मंडल बनाम मुरादाबाद मंडल
   गोरखपुर मंडल
   35-24


   लखनऊ मंडल बनाम बस्ती मंडल
   लखनऊ मंडल
   34-14


   मेरठ मंडल बनाम आजमगढ़ मंडल
   आजमगढ़ मंडल
   28-22


页: [1]
查看完整版本: राज्य स्तरीय हैंडबाल टूर्नामेंट में मुरादाबाद बाहर, सेमीफाइनल में लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ और आजमगढ़