CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:18:50

इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए रूस तैयार, क्या खत्म होगी जंग?

/file/upload/2025/11/3396738008914172150.webp

रूस इस्तांबुल में वार्ता को तैयार। जागरण फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि उनका देश इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। दोनों देशों के बीच अंतिम वार्ता गत 23 जुलाई को तुर्किये के इस्तांबुल शहर में हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद से वार्ता बंद है। सरकारी समाचार एजेंसी तास ने विदेश मंत्रालय के अधिकारी एलेक्सी पोलिशचुक के हवाले से बताया कि तुर्किये के अधिकारियों ने शांति वार्ता बहाल करने के लिए कई बार आग्रह किया था। उन्होंने कहा, \“रूसी टीम इसके लिए तैयार है। अब गेंद यूक्रेन के पाले में है।\“
रूस इस्तांबुल में वार्ता को तैयार

उल्लेखनीय है कि इस्तांबुल में 23 जुलाई को दोनों पक्षों की बैठक हुई थी। यह बैठक महज 40 मिनट चली थी। इसमें यूक्रेनी पक्ष ने अगस्त में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक का प्रस्ताव रखा था।

बाद में रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने कहा था कि पुतिन जेलेस्की से मिलने के इच्छुक हैं, लेकिन केवल मास्को में। कीव ने इस शर्त को अस्वीकार कर दिया था। रूस ने फरवरी, 2022 में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। तब से यह युद्ध जारी है।
दक्षिणी यूक्रेन में तीन बस्तियों पर रूस का कब्जा

दक्षिणी यूक्रेन में रूस की सेना आगे बढ़ रही है। यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर ने बुधवार को बताया कि रूसी सेना ने जपोरिजिया क्षेत्र में तीन बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी इकाइयां रूस को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लड़ रही हैं। रूसी सैनिकों को घने कोहरे के कारण जपोरिजिया में घुसपैठ करने में मदद मिली। इधर, रूसी सेना यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए अपने प्रयासों का विस्तार कर रही है।

(न्यूज एजेंसी रायटर के इनपुट के साथ)
页: [1]
查看完整版本: इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए रूस तैयार, क्या खत्म होगी जंग?