CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:17:23

काठगढ़ में बेसहारा पशुओं का कहर, 15 नवंबर तक टोल प्लाज से न हटाने पर कांग्रेस ने दिया धरने का अल्टीमेटम

/file/upload/2025/11/8359780449468233164.webp

नेशनल हाइवे पर बेसहारा पशुओं की समस्या पर कांग्रेस के जिला प्रधान अजय मंगूपुर ने कड़ा रुख अपनाया है (फोटो: जागरण)



संवाद सहयगी, काठगढ़। नेशनल हाइवे पर बेसहारा पशुओं को लेकर पिछले चार दिनों ले लगातार इस समस्या को दैनिक जागरण द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है।

इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के पीपीसी के मेंबर तथा दूसरी बार बने जिला परधान अजय मंगूपुर ने कड़ा नोटिस लिया। हाइवे के बीच बैठे बेसहारा पशु के पास खड़े होकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए इसे एक गैर जिम्मेदार बताया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बछुआं का यह क्षेत्र है,टोल पर केवल पैसे इकट्ठे करना उनका काम नहीं है। यह भी उनके एग्रीमेंट में बेसहारा पशुओं को हटाना शामिल है। जिला प्रधान अजय मंगूपुर ने कहा और टोल प्लाजा बछुआं व टोल अथारिटी को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने इसको न हटवाया तो कांग्रेस पार्टी 15 नवंबर को टोल प्लाजा बछुआं पर इन बेसहारा पशुओं को लाकर टोल का घेराव करेगी।

हर रोज बेसहारा पशुओं से हो रहे हादसे में कई में तो इनकी एंबुलेंस भी लेकर जाती हैं, फिर भी इनको अपना काम याद नहीं आ रहा है। जिला प्रधान कांग्रेस ने कहा कि जिला प्रशासन व सरकार को भी इन पर सख्ती से आदेश जारी करने चाहिए।

जिला प्रधान चंडीगढ़ से आ रहे थे, रास्ते में रैलमाजरा के पास एक बेसहारा पशु सड़क पर बैठा देखकर उन्होंने कड़ा नोटिस लिया और वहीं खड़े होकर घेराव का ऐलान कर दिया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेता सुरिंदर छिंदा, संजीव सोनू प्रेम नगर शामिल थे।
页: [1]
查看完整版本: काठगढ़ में बेसहारा पशुओं का कहर, 15 नवंबर तक टोल प्लाज से न हटाने पर कांग्रेस ने दिया धरने का अल्टीमेटम