CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:16:47

यमुनानगर: छात्राओं से मोबाइल चोरी करते युवक की धुनाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

/file/upload/2025/11/9158346275851669699.webp



जागरण संवाददाता. यमुनानगर। कोचिंग सेंटर से लौट रही दो बहनों के बैग से दो युवकों ने मोबाइल चोरी कर लिया। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की गई। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसका साथी भाग निकला। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव रपौली निवासी कोमल ने बताया कि वह और उसकी बहन आंचल जगाधरी स्थित आइसीएस कोचिंग सेंटर से कोचिंग ले रही है। मंगलवार की दोपहर को वह कोचिंग लेकर घर जाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंची। यहां बस का इंतजार कर रही थी। तभी दो युवक उनके पास आकर खड़े हो गए। एक ने आंचल के बैग से मोबाइल निकाल लिया और भागने लगे।

मोबाइल निकालकर जब वह भागने लगे तो शोर मचा दिया। तभी लोगों ने एक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी और पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपित की पहचान खड्डा कालोनी पुराना हमीदा निवासी सुल्तान के रूप में हुई। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
页: [1]
查看完整版本: यमुनानगर: छात्राओं से मोबाइल चोरी करते युवक की धुनाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार