CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:14:16

देहरादून नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा महापौर के कक्ष में घुस गया और उनकी कुर्सी पर जा बैठा

/file/upload/2025/11/5584984914728331861.webp

नगर निगम देहरादून।



जागरण संवाददाता, देहरादून: नगर निगम में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा युवक अचानक महापौर सौरभ थपलियाल के कक्ष में घुस गया और सीधा उनकी कुर्सी पर जाकर बैठ गया। घटना के वक्त महापौर किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

युवक के महापौर की कुर्सी पर बैठने की जानकारी मिलते ही निगम कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। युवक को बाहर करने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की हो गई। बवाल बढने पर पुलिसकर्मी भी निगम पहुंच गए और बामुश्किल युवक को बाहर निकाला जा सका।

घटना के समय नगर निगम में सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनावों की नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। निगम परिसर में लोगों की भीड़ थी, लेकिन कोई भी सुरक्षाकर्मी समय रहते महापौर कक्ष तक पहुंच नहीं सका।

नगर निगम में यह पहली बार नहीं जब सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी कई बार निगम परिसर में रिकार्ड रूम तक घुसपैठ की घटनाएं हो चुकी हैं। इस वर्ष की शुरुआत में दो लोग रिकार्ड रूम की छत के रास्ते भीतर घुस गए थे।

वहीं, ढाई साल पहले भी म्यूटेशन फाइल गायब होने का मामला सामने आ चुका है। यही नहीं यह युवक भी पूर्व में भी महापौर कक्ष में घुसपैठ कर चुका है। घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए महापौर कक्ष के दोनों दरवाजे लाक कर दिए हैं।

अब यह कक्ष केवल महापौर की मौजूदगी में ही खुलेगा। उनके स्टाफ और अधिकृत कर्मचारियों के अलावा किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि नगर निगम में बवाल की सूचना पर पुलिसकर्मी भेजे गए थे, जिन्हाेंने युवक को परिसर से बाहर किया। उसे कोतवाली ले जाकर पूछताछ भी की गई। हालांकि, युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें- देहरादून का ओएनजीसी चौक हादसा, एक वर्ष पहले 11 नवंबर की वो काली रात; एक साथ बुझ गए थे छह घरों के चिराग

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में अब आने लगी है तेजी से गिरावट, सुबह-शाम कंपकपाने वाली ठंड की जा रही है महसूस
页: [1]
查看完整版本: देहरादून नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा महापौर के कक्ष में घुस गया और उनकी कुर्सी पर जा बैठा