संस्कृति, एकता और उत्सव का संगम बनी झारखंड गौरव यात्रा, बिरसा मुंडा के जयघोष से गूंजा चौका
/file/upload/2025/11/7912511452059251321.webpचांडिल में झारखंड गौरव यात्रा का स्वागत करते विभिन्न सामाजिक संगठन कार्यकर्ता व छात्र संगठन।
/file/upload/2025/11/3752222142668917636.jpg
मंगलवार को चांडिल में झारखंड गौरवउ यात्रा में हाथों में मशाल लेकर चलते अतिथि।
/file/upload/2025/11/3254800516150588098.jpeg
चांडिल में झारखंड गौरव यात्रा का हुआ स्वागत।
संवाद सहयोगी, चांडिल। चौका की धरती मंगलवार को एक अद्भुत दृश्य की साक्षी बनी। झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दैनिक जागरण की झारखंड गौरव यात्रा जब चौका मोड़ पहुंची, तो गलियां सांस्कृतिक उल्लास से भर उठीं। सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा में शामिल लोगों ने जय झारखंड, भारत माता की जय, भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें... के नारे गूंजने लगे और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरा इलाका एक उत्सवभूमि में बदल गया।
यात्रा का शुभारंभ चौका मोड़ ओवरब्रिज के नीचे से हुआ। नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल के उप प्राचार्य शुभ्रत चटर्जी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खूंटी के प्राचार्य अशोक कुमार पांडा, सेवानिवृत्त शिक्षक सुचांद उरांव ने मशाल प्रज्वलन के साथ इस यात्रा को ऊर्जा प्रदान की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यात्रा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और पालीटेक्निक कालेज चांडिल के छात्र-छात्राओं के साथ एआईडीएसओ के सदस्य, स्थानीय नागरिक और सैकड़ों युवा शामिल हुए। यात्रा चौका मोड़ ओवरब्रिज से शुरू होकर फूलो-झानो चौक पहुंची और फिर वापस चौका मोड़ तक लौटी।रास्ते में लोकनृत्यों की छटाएं, ढोल-नगाड़ों की धुनें और परंपरागत वेशभूषा में सजे युवा झारखंड की अस्मिता की जीवंत तस्वीर पेश कर रहे थे। चौका की हर गली झारखंड की एकता, संस्कृति और विकास यात्रा का रंगीन कैनवास बन चुकी थी। कार्यक्रम से पहले अतिथियों का स्वागत दैनिक जागरण चांडिल के संवाददाता ने किया। गौरव यात्रा का नेतृत्व सरायकेला-खरसावां जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के महासचिव दिलीप गुप्ता ने संभाला। यातायात व्यवस्था चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो और पुलिस बल ने व्यवस्थित रखी। इस अवसर पर एआईडीएसओ के जिला सचिव विशेश्वर महतो, युधिष्ठिर प्रमाणिक, नयन सिंह, सनातन सिंह, दीपिका अंजना टोप्पो, सुखलाल मुर्मू, महाबीर हांसदा, मोतीलाल उरांव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
页:
[1]