CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:13:22

हरियाणा में राव नरेंद्र का बड़ा दांव, कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज बनाए गए संजीव भारद्वाज

/file/upload/2025/11/3087180526098706756.webp

हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संजीव भारद्वाज को हरियाणा कांग्रेस कमेटी का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया (फोटो: जागरण)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के नये अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संगठन में नई नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। पंचकूला निवासी कांग्रेस नेता संजीव भारद्वाज को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस कमेटी का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। संजीव भारद्वाज की पत्नी सुधा भारद्वाज हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के पद पर संजीव भारद्वाज की नियुक्ति चांदवीर हुड्डा की जगह हुई है। चौधरी उदयभान ने प्रधान बनने के बाद चांदवीर हुड्डा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी।

राव नरेंद्र सिंह ने नया मीडिया प्रभारी बनाने का प्रस्ताव हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद को भेजा। उनकी मंजूरी मिलने के बाद संजीव भारद्वाज के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। संजीव भारद्वाज हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।
页: [1]
查看完整版本: हरियाणा में राव नरेंद्र का बड़ा दांव, कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज बनाए गए संजीव भारद्वाज