CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:11:27

दिल्ली ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर बालेश्वर, SP-DIG सड़क पर उतरे, चांदीपुर DRDO-ITR-PXE की सुरक्षा पुख्ता

/file/upload/2025/11/6503442923394370308.webp

हाई अलर्ट पर बालेश्वर



लावा पांडे, बालेश्वर। सोमवार शाम को नई दिल्ली में लाल किला के नजदीक हुए भीषण ब्लास्ट के बाद पूरा देश आज मानो सुरक्षा के क्षेत्र में सतर्क हो चुका है। इसी के चलते देश का मिसाइल नगरी कहे जाने वाला बालेश्वर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजामत किए गए है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बालेश्वर शहर से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है चांदीपुर नामक स्थान, जहां पर डीआरडीओ यानी की रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन , आई टी आर यानी की अंतरिम परीक्षण परिषद और पी एक्स ई यानी कि प्रमाण तथा प्रायोगिक स्थापना का महत्वपूर्ण कार्यालय मौजूद है।

चांदीपुर नामक स्थान से आए दिन बंदूक की छोटी-छोटी गोलियों से लेकर तोप के गोले तथा विभिन्न प्रकार के मिसाइलों का परीक्षण होता है। देश के किसी भी कोने में आतंकवादी हमले के बाद बालेश्वर के चांदीपुर में जिला प्रशासन और रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल मिलित बैठक करके सुरक्षा जायजा पर चर्चा किया जाता है।
चांदीपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी

आज दोपहर 12 बजे हमने बालेश्वर के डीआईजी पिनाक मिश्रा से मुलाकात कर आतंकवादी हमले के बाद बालेश्वर तथा मुख्यतः चांदीपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी हासिल किए थे।

/file/upload/2025/11/6770465192795021024.jpeg

डीआईजी पिनाक मिश्रा ने हमें बताया कि बीती रात बालेश्वर के एसपी प्रत्यूष दिवाकर और डीआईजी पिनाक मिश्रा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर पूरी रात जांच पड़ताल किया गया था जिसमें चार पहिया और दो पहिया वाहन के साथ-साथ मुख्यतः चांदीपुर को जाने वाली सड़कों पर पुलिस नाकाबंदी लगाकर गाड़ियों की तलाशी अभियान शुरू किए थे।
जिला प्रशासन और रक्षा विभाग की बैठक

डीआईजी की माने तो जल्द ही जिला प्रशासन और रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक मिलित बैठक चांदीपुर में आयोजित किया जाएगा तथा जरूरत पड़ी तो सुरक्षा के और पुख्ता इंतेजामत किए जाएंगे।

/file/upload/2025/11/203014943798421768.jpeg

डीआईजी मिश्रा ने जागरण को बताया कि प्रत्येक दिन पुलिस को हाई अलर्ट पर रहना चाहिए। ऐसा नहीं की कोई भी घटना या दुर्घटना घट जाए तब ही पुलिस अलर्ट या हाई अलर्ट पर रहे। पुलिस को चाहिए कि वह पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य और दायित्व का पालन करें।
页: [1]
查看完整版本: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर बालेश्वर, SP-DIG सड़क पर उतरे, चांदीपुर DRDO-ITR-PXE की सुरक्षा पुख्ता