CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:11:19

गोरखपुर के गोड़धोइया नाले से सटे चार और मकानों में आई दरार, दहशत का माहौल

/file/upload/2025/11/8480078448757712010.webp

मकान के दरार को दिखाती महिला। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। फातिमा अस्पताल से खजांची चौराहे के बीच शिवपुर शहबाजगंज के बीच सेक्टर-1 में नाला खोदाई के दौरान चार और मकानों में दरारें आ गई हैं। इससे मकान मालिकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जल निगम और सदर तहसील के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की और मकान मालिकों से बातचीत कर एहतियातन मकान खाली करने का निर्देश दिया है। मकानों का मूल्यांकन करने का काम पूरा हो चुका है, जिन्हें मंगलवार को मुआवजा दिया जाएगा और प्रशासन के द्वारा मकानों को ध्वस्त किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोड़धोइया नाला की खोदाई जल निगम के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। खोदाई के दौरान बगल स्थित मकानों में दरारें आने लग रही हैं।कुछ दिन पहले तीन मकानों में दरारें आ गईं और उन्हें ध्वस्त करना पड़ा। वहीं, अब नए इलाके में खोदाई के दौरान मकानों में दरारें आई हैं।

दरअसल, शिवपुर शहबाजगंज सेक्टर नंबर एक के पश्चिम स्थित गोड़धोइया नाला का निर्माण चल रहा है। जल निगम के कर्मचारी जेसीबी मशीन से खोदाई करने के बाद जमीन में बोर कर मोटर से पानी निकालने का काम कर रहे हैं। दोनों मकानों से सटे लोहे के गाटर भी लगाए गए हैं।

उसके बाद भी सोमवार दोपहर संगीता पांडेय, सावित्री देवी समेत कुल चार लोगों के मकान में कई स्थानों पर दरारें आ गई। इनमें संगीता पांडेय और सावित्री देवी के मकान एक दूसरे के सामने हैं और तीन मंजिला हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में कटान पीड़ितों को मिली राहत, किसानों के खाते में पहुंची मुआवजा राशि

उद्यमी संगीता पांडेय के तीन मंजिला मकान में भी आई दरार

संगीता पांडेय गोरखपुर में प्रसिद्ध महिला उद्यमी हैं जो पैकेजिंग बाक्स बनाने का काम करती हैं। उनके मकान में भी दरार आई है और उन्हें मकान खाली करने को कहा गया है। संगीता पांडेय ने बताया कि उनके मकान में चार इंच से ज्यादा की दरार आ गई है। इससे मकान झुक गई है। मकान झुकने लगी तो अधिकारियों को फोन किया। मौके पर एसडीएम, लेखपाल व अन्य अधिकारी पहुंचे मकान की स्थिति देखकर मकान खाली करने का निर्देश दिया है।

मकान को खाली कर अपनी फैक्ट्री पर शिफ्ट हो गयी लेकिन सामान अभी मकान में है। कुछ दिन पहले ही मकान को रिनोवेट कराया गया था। इसमें कई परिवार किराए पर रहते हैं। वहीं, संगीता पांडेय के सामने सावित्री देवी का मकान हैं। वह एक वर्ष पहले मुआवजा मिलने के बाद प्रभावित हिस्सा तोड़ने के बाद मकान बनाया था। अब उन्हें भी मकान खाली करना पड़ेगा।


गोड़धोइया नाला किनारे के चार और मकानों में दरार आई है। सभी मकान मालिकों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। मकान का मूल्यांकन कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें मुआवजा दे दिया जाएगा।
-

-पंकज कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
页: [1]
查看完整版本: गोरखपुर के गोड़धोइया नाले से सटे चार और मकानों में आई दरार, दहशत का माहौल