CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:11:06

सोनभद्र में पसरी कोहरे की चादर, सुबह फॉग लाइट जलाकर गुजरे वाहन

/file/upload/2025/11/6021197145652967746.webp

सुबह सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन तो पारा भी ग‍िर गया।



जागरण संवाददाता, महुली (सोनभद्र)। सीजन में पहली बार पूर्वांचल में कोहरे का असर मंगलवार की सुबह नजर आया। कोहरे की चादर से ब्लाक क्षेत्र चुनौती देता रहा। सुबह सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन तो पारा भी ग‍िर गया।

दुद्धी ब्‍लाक क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही। इससे सुबह के समय वाहन लाइट जलाकर गुजरते नजर आए। कोहरे व शरद हवा चलने के कारण ठंड बढ़ गई है।

ठंड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सुबह व शाम को ठंड अधिक हो रही है। अब तो कोहरा भी पड़ने लगा है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी काफी कम हो गई है। कोहरा इतना घना था कि कुछ दूर दिखना भी मुश्किल था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे हालात में सबसे ज्यादा परेशानी रोज काम करने वाले मजदूरों को उठानी पड़ी। कोहरे की दस्तक के साथ लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। रात में आसमान साफ होने के साथ सुबह कोहरे ने ठंड का असर बढ़ा दिया है।

मंगलवार की सुबह छह बजे कोहरे की हल्की चादर छाई नजर आई। देखते देखते कुछ ही देर में घना कोहरा छा गया। इसका सबसे ज्यादा असर सड़कों पर दिखा। दो पहिया व चार पहिया वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों को लाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ा।

ठंड बढ़ने से रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सर्दी जुकाम व बुखार से ग्रसित रोगियों को अस्पतालों में भीड़ लग रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण सुबह व शाम ठंड अधिक पड़ रही है।
页: [1]
查看完整版本: सोनभद्र में पसरी कोहरे की चादर, सुबह फॉग लाइट जलाकर गुजरे वाहन