CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:10:55

Pawan singh : भोजपुरी स्टार की पत्नी ज्योति सिंह के होटल में प्रशासन की देर रात छापेमारी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

/file/upload/2025/11/5289417443768005397.webp

ज्योति सिंह के होटल में प्रशासन की देर रात छापेमारी



संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज, (रोहतास) भोजपुरी सिनेमा के चर्चित स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह के होटल में प्रशासन की देर रात छापेमारी की खबर सामने आई है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति सिंह खुद प्रशासन के छापे पर सवाल उठाती दिख रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि जागरण नहीं करता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वीडियो में बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार को बिना महिला कांस्टेबल के होटल में छापेमारी के लिए सवाल जवाब करते देखा जा सकता है। वीडियो के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी डिटेंशन की बात कहते भी सुनाई दे रहे हैं।

यह छापेमारी उस होटल में की गई जहां ज्योति सिंह ठहरी हुई हैं। उन्होंने इस छापेमारी को राजनीतिक प्रताड़ना करार दिया है और आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रच कर बिना महिला फोर्स के उनके होटल में छापेमारी की है।

ज्योति सिंह का कहना है कि यह कार्रवाई उन्हें चुनावी मैदान से दबाव में लाने और राजनीतिक रूप से परेशान करने के लिए की गई है। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को अनुचित और गैरकानूनी बताया है।

इस मामले पर अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रशासन ने इस छापेमारी की वजह या इसके उद्देश्य को सार्वजनिक नहीं किया है।

बिक्रमगंज क्षेत्र में इस घटना ने राजनीतिक हलकों और आम लोगों के बीच चर्चा बढ़ा दी है। कई लोग इसे चुनाव को प्रभावित करने की एक कोशिश मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन भी कर रहे हैं।

चुनाव के इस महत्वपूर्ण दौर में ऐसी घटनाएं क्षेत्र की राजनीति में गर्माहट और सवाल दोनों को बढ़ा रही हैं। आगामी दिनों में इस मामले पर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।
页: [1]
查看完整版本: Pawan singh : भोजपुरी स्टार की पत्नी ज्योति सिंह के होटल में प्रशासन की देर रात छापेमारी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा