CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:09:24

अयोध्या से पदयात्रा निकालेगी आम आदमी पार्टी, प्रयागराज तक बेरोजगारी और अन्याय के खिलाफ उठाएगी आवाज

/file/upload/2025/11/5745948168988490328.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से 12 से 24 नवंबर तक ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा अयोध्या के सरयू तट से प्रयागराज के संगम तक निकाली जाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ जनआंदोलन का रूप लेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी नौकरियों की कमी के साथ किसान, बुनकर, कुटीर और लघु उद्योग से जुड़े लोग भी संकट में हैं। किसान को फसल का उचित दाम नहीं, रोजगार की कमी से युवा निराश हैं, आशा बहुएं, शिक्षा मित्र और अनुदेशक आज भी नियमितीकरण की प्रतीक्षा में हैं। शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला और टीईटी परीक्षा की बाध्यता जैसी समस्याओं ने शिक्षा क्षेत्र में अन्याय बढ़ाया है। दलितों के साथ भेदभाव और आरक्षण में हेराफेरी की घटनाएं भी चिंताजनक हैं। पार्टी ने यात्रा का थीम सांग ‘ मैं देश बचाने निकला हूं’ जारी किया है।
页: [1]
查看完整版本: अयोध्या से पदयात्रा निकालेगी आम आदमी पार्टी, प्रयागराज तक बेरोजगारी और अन्याय के खिलाफ उठाएगी आवाज