CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:09:07

Delhi Blast: पवन सिंह के जीजा धमाके में गंभीर रूप से झुलसे, खबर सुनकर अस्पताल की ओर दौड़े परिजन

/file/upload/2025/11/2926663221513827289.webp

लाल किले के पास धमाके में घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



शशि ठाकुर, नई दिल्ली। लाल किले के पास हुए भीषण ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही कई परिवार अपने घायल परिजनों की तलाश में बदहवास हालत में अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाहदरा निवासी सुधीर शर्मा को जैसे ही उनके 28 वर्षीय बेटे चेतन शर्मा के घायल होने की खबर मिली, वह घबराए हुए सीधे अस्पताल पहुंचे। सुधीर शर्मा ने बताया कि चेतन अपने कुछ दोस्तों के साथ लाल किले के पास मौजूद था। उन्हें यह जानकारी चेतन के एक दोस्त ने फोन पर दी, जिसके बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।

वहीं, नोएडा के सेक्टर-63 से आए पवन सिंह के लिए भी यह खबर किसी आघात से कम नहीं थी। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट के समय उनके जीजा लाल किले के पास ट्रैफिक जाम में फंसे थे। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते चारों ओर धुआं फैल गया। पवन सिंह के जीजा इस धमाके में गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उनके चेहरे, हाथ और पैरों पर गहरी चोटें आई हैं। पवन सिंह ने बताया कि फिलहाल उनके जीजा की हालत नाजुक बनी हुई है और वे बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और इलाके में भगदड़ मच गई। घायलों का लोक नायक अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वजन को जैसे जैसे जानकारी हो रही है। अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ लोग अपनों को ढूंढ रहे हैं। घटना के बाद से ही पूरे इलाके की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, और पुलिस तथा जांच टीमें सक्रिय होकर घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं।
页: [1]
查看完整版本: Delhi Blast: पवन सिंह के जीजा धमाके में गंभीर रूप से झुलसे, खबर सुनकर अस्पताल की ओर दौड़े परिजन