CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:09:01

MP News: दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर इटारसी जंक्शन, ट्रेनों की सघन जांच में जुटी GRP RPF

/file/upload/2025/11/8384933898801612178.webp

दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर इटारसी जंक्शन (फोटो सोर्स- जेएनएन)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार शाम देश की राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देश के चारों महानगरों को रेल नेटवर्क के जरिए जोड़ने वाले इटारसी जंक्शन पर भी इस ब्लास्ट का असर देखा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस मुख्यालय एवं कंट्रोल रूम से आए अलर्ट के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी ने ट्रेनों एवं यात्रियों की चेकिंग तेज कर दी है। खास तौर पर राजधानी दिल्ली से आने वाली ट्रेनों पर फोकस किया जा रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि देश भर में जारी हाई अलर्ट को लेकर स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
लगेज की हो रही जांच

ट्रेनों से उतरने चढ़ने वाले यात्रियों एवं बोगियों में यात्रियों के लगेज की जांच की जा रही है। ट्रेनों के अलावा प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, ओवर ब्रिज एवं निकासी-प्रवेश के रास्तों पर मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वाड एवं अन्य संसाधनों की मदद से यात्रियों की जांच की जा रही है।
क्यों महत्वपूर्ण है इटारसी जंक्शन?

उल्लेखनीय है कि इटारसी जंक्शन से रोजाना देश के चारों महानगरों को करीब 180 एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही होती है। सामान्य दिनों में पचास हजार यात्रियों का उतरना चढ़ना यहां रहता है, इस वजह से हमेशा जंक्शन सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट पर रहता है।

Delhi Blast: दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ अमित शाह की बैठक, घायलों से भी मिले; पीएम ने जताया दुख
页: [1]
查看完整版本: MP News: दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर इटारसी जंक्शन, ट्रेनों की सघन जांच में जुटी GRP RPF