CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:06:15

Wedding New Trends: इस बार बादलों के बीच वरमाला डालेंगे दूल्हा-दुल्हन, शादी में फॉलो हो रहे नए ट्रेंड्स

/file/upload/2025/11/2418756878220235825.webp

नए ट्रेंड्स के साथ हो रही शादी। (जागरण)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। शादी-विवाह के इस सीजन में भागलपुर में वैवाहिक आयोजनों का स्वरूप बदला- बदला सा दिखेगा। वैवाहिक समारोहों में बादलों के बीच दुल्हा-दुल्हन वरमाला डालते नजर आएंगे।

महानगरों की तरह अब यहां भी शादी-विवाह होने लगा है। कई इवेंट कंपनियां मॉडर्न तौर तरीके की शादी-विवाह संपन्न कराने आगे आ चुकी हैं। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के वरमाला पहनाए जाने के समय कोल्ड फायर, पेपर ब्लॉस्ट और फाग मटका के जरिए ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है, मानो वे दोनों बादलों के बीच वरमाला डाल रहे हों। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इवेंट आयोजकों के मुताबिक इस आधुनिक सजावट और प्रदर्शन ने भागलपुर के शादी समारोहों को नया रंग देकर चार चांद लगा दिए हैं। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए नए ट्रेंड्स का उपयोग कर रहे हैं।

इस बार कपल की एंट्री मिरर ग्लास पर कोल्ड पायरो, सीओ गैस के बीच डांस ग्रुप के साथ कराई जाएगी। उस पर लगभग 70 से 80 हजार रुपये खर्च आ रहे हैं।

इवेंट संचालक लक्की मलय विपुल बताते हैं कि अब शादी के मंच सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं रहे, बल्कि आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं। कोल्ड फायर के उपयोग से दृश्य बेहद सुंदर बनता है और उससे आग लगने का कोई खतरा नहीं रहता है। एक स्टेज पर 8 से 35 कोल्ड फायर तक लगाए जाते हैं, जिनकी कीमत 100 से 350 रुपये प्रति पीस होती है।

वहीं, पेपर ब्लास्ट से उड़ते रंग-बिरंगे कागजों के टुकड़े माहौल को भव्य बना देते हैं। एक स्टेज पर लगभग छह पीस पेपर ब्लास्ट का उपयोग होता है। इनकी कीमत 200 से 300 रुपये तक है।

उन्होंने बताया कि सबसे खास आकर्षण फाग मटका है। उसमें दूल्हा-दुल्हन को बादलों के बीच दिखाया जाता है। इसकी कीमत लगभग 1500 रुपये प्रति मटका होती है और एक मंच पर करीब छह मटकों का इस्तेमाल किया जाता है।
दुल्हन को स्टेज तक लाने के लिए विशेष नृत्य टीम

एक विवाह भवन संचालक शंकर पटेल बताते हैं कि अब दुल्हन को स्टेज तक लाने का कार्य विशेष नृत्य टीम निबटाती है। बंगाल से आए कलाकार फिल्मी धुनों और धार्मिक थीम पर नृत्य करते हैं।

गंगा आरती, राधा-कृष्ण लीला और आदि शक्ति की झांकी पर आधारित डांस परफार्मेंस के बीच दुल्हन को स्टेज तक पहुंचाया जाता है। लोगों को यह तकनीक खूब भा रही है।
页: [1]
查看完整版本: Wedding New Trends: इस बार बादलों के बीच वरमाला डालेंगे दूल्हा-दुल्हन, शादी में फॉलो हो रहे नए ट्रेंड्स