CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:04:58

MP के गुना में मामूली विवाद के बाद किसान की हत्या, मंडी में फसल बेचने आया था

/file/upload/2025/11/4456633717022790696.webp



डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में मामूली विवाद ने एक किसान की जान ले ली। कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी परिसर में रविवार रात फसल बेचने पहुंचे किसान की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में बेल पारदी समाज के सात आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मक्का बेचने पहुंचा था किसान

जानकारी के अनुसार, मृतक किसान सोनू यादव (32 वर्ष), पुत्र हरतूम सिंह यादव, निवासी ग्राम बूढ़ाखेड़ा, थाना आरोन, रविवार शाम मक्का की फसल लेकर गुना मंडी पहुंचा था। उसके साथ गांव के एक युवक का ट्रैक्टर-ट्रॉली थी।
इसलिए हुआ विवाद

सीएसपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि मंडी गेट पर सोनू और आरोपियों के बीच ट्रैक्टर की स्पीड को लेकर विवाद हुआ था। बात बढ़ने पर आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया और रात करीब 10 से 12 बजे के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान सोनू पर लाठी-पत्थर से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण सिर पर पत्थर लगना बताया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के ममेरे भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि सोनू विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
页: [1]
查看完整版本: MP के गुना में मामूली विवाद के बाद किसान की हत्या, मंडी में फसल बेचने आया था