CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:03:35

जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांदरबल में 13 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

/file/upload/2025/11/3448285718683706741.webp

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया कि ऐसे सभी फरार आरोपियों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा।



राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गांदरबल जिले में एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी पुलिस के उस अभियान का हिस्सा है जिसके तहत फरार अपराधियों को पकड़कर कानून के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जफर इक़बाल निवासी लूरटे (राजौरी) के रूप में की है। वह थाना गुंड में दर्ज एफआईआर के तहत एक मामले में वांछित था, जो भारतीय दंड संहिता आइपीसी की धारा 279 और 338 से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार विशेष सूचना के आधार पर थाना गुंड की टीम ने एक सफल छापेमारी अभियान चलाया और लंबे प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जफर इकबाल को कंगन के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे सब्सिडियरी जेल दिगनिबल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी उन लगातार चल रहे अभियानों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य उन आरोपियों को पकड़ना है जो वर्षों से कानून से बचते आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि यह गिरफ्तारी हमारे अभियान की एक और महत्वपूर्ण सफलता है। ऐसे सभी फरार आरोपियों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा।
421 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

अवंतीपोरा पुलिस ने रविवार को पदगामपोरा में नाका चेकिंग के दौरान एक महिला को पकड़ा और उसके कब्जे से 421 ग्राम चरस बरामद की।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसडीपीओ अवंतीपोरा की निगरानी में अवंतीपोरा पुलिस ने पदगामपोरा में नाका चेकिंग के दौरान एक महिला को पदगामपोरा से अवंतीपोरा की ओर संदिग्ध रूप से जाते हुए देखा।

पुलिस दल को देखकर उसने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन उसे चतुराई से पकड़ लिया गया।पूछताछ करने पर महिला ने अपनी पहचान रुबीना पत्नी आशिक अहमद शेख निवासी ज़ाहिदपोरा श्रीनगर के रूप में बताई।उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 421 ग्राम वजनी चरस जैसे पदार्थ की दस छड़ें बरामद की गईं।

बरामद प्रतिबंधित सामग्री को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन अवंतीपोरा में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
页: [1]
查看完整版本: जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांदरबल में 13 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार