CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:02:39

Weather Update: तापमान गिरने से मैनपुरी में बढ़ गई ठंडक, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

/file/upload/2025/11/6785667567723159324.webp



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मौसम में तेजी से बदलाव ने जिले में ठंड का असर बढ़ा दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण सुबह-शाम हल्की गलन महसूस होने लगी है, वहीं रात के समय ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री पहुंचा, आने वाले दिनों में और गिरावट के आसार




सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले इलाकों और खेतों में हल्की ओस भी नजर आने लगी है। शाम ढलते ही बाजारों और सड़कों पर ठंड बढ़ने से चहल-पहल जल्दी कम होने लगती है। लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।
सुबह-शाम बढ़ी गलन



मौसम वैज्ञानी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दिन प्रतिदिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले एक सप्ताह तक ठंड में बढ़ोतरी जारी रहेगी। सर्द हवाओं और रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर और तेज होगा।

इधर किसानों का कहना है कि हल्की ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन अत्यधिक गिरता तापमान सरसों और आलू की फसल को प्रभावित कर सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम नगीना सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों की सिंचाई सुबह जल्दी या देर शाम करने से बचें और पाले की आशंका होने पर हल्की सिंचाई करें।
页: [1]
查看完整版本: Weather Update: तापमान गिरने से मैनपुरी में बढ़ गई ठंडक, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी