पंजाब में बढ़ने लगी ठंड, चार दिन में 5 डिग्री तक गिरा तापमान; वायरल फीवर की चिंता बढ़ी
/file/upload/2025/11/3990169279639082494.webpपंजाब में ठंड का प्रकोप, तापमान में गिरावट, बढ़ी वायरल फीवर की चिंता
जागरण संवाददाता, जालंधर। मौसम बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। पिछले चार दिन में पांच डिग्री न्यूनतम व चार डिग्री अधिकतम तापमान गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में वर्षा होने के आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहेगा। रविवार को 11 डिग्री न्यूनतम व 26 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तीन नवंबर को वर्षा होने के बाद मौसम ने करवट ले ली थी। तब आने दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। छह नवंबर को 30 डिग्री अधिकतम व 16 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। बाजार में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में सुबह धुंध पड़ने की भी संभावना है।
वायरल फीवर के मरीज हुए दोगुने
मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल फीवर के मरीज अस्पतालों में बढ़ने लगे हैं। सिविल व निजी अस्पतालों में इन मरीजों की गिनती दोगुनी हो चुकी है। दिन में गर्मी और सुबह व रात को सर्दी से स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इससे वायरल फीवर के केस बढ़ने लगे हैं।
इसमें शरीर के हर हिस्से में दर्द के साथ-साथ कमजोरी महसूस होने लगती है। सावधानी के साथ ही वारयल फीवर से बचा जा सकता है। डाक्टरों का कहना है कि लोग ठंड से बचें। इसके लिए गर्म कपड़े पहने। गर्म चीजों के साथ-साथ पौष्टिक आहार का सेवन करें।
页:
[1]