CasinoGames 发表于 2025-11-26 23:00:19

भारत-अंगोला के संबंधों में मजबूती, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की दौरे के दौरान 2 MoUs पर हुए हस्ताक्षर; हुए ये महत्वपूर्ण समझौते

/file/upload/2025/11/1744059052481084730.webp

भारत अंगोला के संबंधों में मजबूती (फोटो सोर्स- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अंगोला यात्रा के दौरान भारत और अंगोला ने दो महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते मत्स्य पालन, एक्वाकल्चर (मछली पालन तकनीक) और समुद्री संसाधनों के साथ-साथ कांसुलर मामलों (वीजा, दूतावास से जुड़े कार्य) में सहयोग को बढ़ाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
द्विपक्षीय बैठक में कई क्षेत्रों पर सहमति

अंगोला की राजधानी लुआंडा में राष्ट्रपति मुर्मू ने अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंकाल्विस लोरेन्सो के साथ व्यापक बातचीत की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और डिजिटल तकनीक सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत अंगोला की प्रगति में भरोसेमंद साझेदार बना रहेगा।
अंगोला का अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों में स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मू ने अंगोला के International Big Cat Alliance (IBCA) और Global Biofuels Alliance (GBA) में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान वे अंगोला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी और संसद को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारत-अंगोला के बीच संसदीय सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने याद दिलाया कि साल 2025 में भारत-अंगोला के राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान, कृषि, पारंपरिक चिकित्सा/आयुर्वेद और सांस्कृतिक सहयोग पर तीन समझौते हुए थे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित है।
页: [1]
查看完整版本: भारत-अंगोला के संबंधों में मजबूती, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की दौरे के दौरान 2 MoUs पर हुए हस्ताक्षर; हुए ये महत्वपूर्ण समझौते