CasinoGames 发表于 2025-11-26 22:59:00

दिल्ली MCD उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय, AAP-BJP के बाद कांग्रेस ने भी उतारे उम्मीदवार

/file/upload/2025/11/954963498763209016.webp

दिल्ली एमसीडी के 12 वार्डों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) के आगामी उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने 12 महत्वपूर्ण वार्डों में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आरक्षण और स्थानीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए इन नामों का चयन किया है, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूची में मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नरायणा, संगम विहार-ए, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर जैसे विविध इलाके कवर किए गए हैं। बता दें, इससे पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया था।

कांग्रेस की सूची के प्रमुख नामों में मुंडका (35) से मुकेश (ओबीसी), शालीमार बाग-बी (56, महिला) से सरिता कुमारी (एससी), अशोक विहार (65, महिला) से विशाखा रानी (एससी), चांदनी चौक (74) से अजय कुमार जैन (अल्पसंख्यक), चांदनी महल (76) से कुंवर शेखजाद अहमद (अल्पसंख्यक), द्वारका-बी (120, महिला) से सुमिता मलिक (ओबीसी), दिचाऊं कलां (128, महिलाएं) से रश्मि शर्मा, नरायणा (139) से मनोज तंवर (ओबीसी), संगम विहार-ए (163) से सुरेश चौधरी (ओबीसी), दक्षिणपुरी (164, एससी) से विक्रम (एससी), ग्रेटर कैलाश (173, महिला) से शिक्षा कपूर (ओबीसी, पंजाबी से विवाहित) और विनोद नगर (198) से विनय शंकर दुबे (सामान्य/पूर्वांचली) शामिल हैं।

/file/upload/2025/11/164556699180944793.jpg

यह भी पढ़ें- दिल्ली MCD उपचुनाव: AAP के बाद BJP ने भी घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- BJP-कांग्रेस छूटे पीछे, AAP ने मारी बाजी; MCD उपचुनाव के लिए 12 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी
页: [1]
查看完整版本: दिल्ली MCD उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय, AAP-BJP के बाद कांग्रेस ने भी उतारे उम्मीदवार